Samachar Seva

Mission Patrkarita

नापासर में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused of assault arrested in Napasar

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नापासर में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, नापासर थाना पुलिस ने जाटा बास निवासी 47 वर्षीय भंवर लाल कुम्‍हार तथा 46 वर्षीय सुन्‍दर लाल कुम्‍हार पुत्रगण चैनाराम को अपने ही भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है।

परिवादी जाटाबास निवासी गिरधारी ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने सोमवार 9 मई की रात को उस पर सोने के दौरान हमला किया था।

परिवादी के अनुसार इस हमले में उसकी भाभी गीता, पुष्‍पा, भतीजा राजू, मामराज, लक्ष्‍मण ने एकराय होकर उसे पीटा। भाभी पुष्‍पा पत्‍नी भंवरलाल ने उस पर कुल्हाड़ी से मुहं पर वार किया।

इससे उसकी नाक कट गई। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल कृष्ण कुमार ने करते हुए आरोपियों को पकडा।