Samachar Seva

Mission Patrkarita

सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व: विधायक व्यास

Tulsi has special importance in Sanatan Dharma MLA VyasNEERAJJOSHI

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)रंगीला फाउंडेशन द्वारा लगातार 18वें वर्ष तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। शनिवार को आचार्य चौक स्थित फाउंडेशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने कहा कि तुलसी में अपार औषधीय गुण हैं। कार्यक्रम संयोजक दुर्गा शंकर आचार्य ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2006 से हर साल दशहरे के दिन तुलसी के पौधों का वितरण किया जाता है। संस्था अध्यक्ष बसंत आचार्य ने रंगीला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

राजेंद्र व्यास ने आभार जताया। इस दौरान अविनाश आचार्य, दिनेश चूरा, कमल नारायण आचार्य, अशोक पुरोहित, जितेंद्र व्यास, चंद्र शेखर आचार्य, आशा आचार्य, चंद्र कला आचार्य, संतोष पुरोहित, मोहित, रोहित, विनीत व्यास मौजूद रहे।