Samachar Seva

Mission Patrkarita

नई ट्राईसाइकिल पाकर तुलसी देवी बोली, धन्‍यवाद सरकार

Tulsi Devi says after getting new tricycle, thank you government

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नई ट्राईसाइकिल पाकर तुलसी देवी बोली, धन्‍यवाद सरकार, नालबड़ी की दिव्यांग तुलसी देवी कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल के सहयोग से शनिवार को मिली नई ट्राईसाइकिल पाकर फूली नहीं समा रही थी।

मौके पर भावुक हुई तुलसीदेवी बस कलक्‍टर को धन्‍यवाद सरकार ही बोल पाई।  दिव्‍यांग तुलसी देवी शुक्रवार को कलक्‍टर कार्यालय पहुंची थी तब उसने बताया था कि उसकी पुरानी ट्राईसाइकिल क्षतिग्रस्‍त हो चुकी है।

नई ट्राई साइकिल खरीदने के लिए सक्षम नहीं है। ट्राई साइकिल नहीं होने से उसका कहीं भी आना-जाना कठिन हो गया है। उसने प्रार्थना पत्र देते हुए नई ट्राईसाइकिल उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद तुलसी देवी को ट्राईसाइकिल सौंपी। चौबीस घंटे से भी कम समय में मुराद पूरी हुई तो तुलसी के मन में संतोष का भाव देखने को मिला।

इस इमदाद के लिए उसने सरकार का हृदय से आभार जताया। इस दौरान ओमप्रकाश तथा एल.डी. पंवार मौजूद रहे।