Samachar Seva

Mission Patrkarita

सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के घर पर लहरायेगा तिरंगा

Bikaner-Tricolor will be hoisted at the house of all government officials and employees

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सभी सरकारी कार्मिकों के घर पर लहरायेगा तिरंगा, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक विभाग के समस्त कार्मिकों के घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

Tricolor will be hoisted at the homes of all government employees

Tricolor will be hoisted at the homes of all government employees

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्‍कत किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रत्येक विभाग के समस्त कार्मिकों के घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों,

स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्रों, कार्यालयों, राशन डीपो सहित घर-घर तक तिरंगा लगाया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद सीईओ नित्या के., एडीएम सिटी पंकज शर्मा, एएसपी अमित कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।