Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीनियर महिला व अंडर 19 बॉय खिलाड़ियों की ट्राईल 7 व 8 को

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर सीनियर महिला टीम व अण्डर 19 के बॉय खिलाड़ियों के टीम की ट्राईल 7 व 8 अगस्त को सार्दुल कल्ब क्रिकेट मैदान मे प्रातः साढे सात बजे से होगी।

राजस्थान क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग  ने बताया कि 11 अगस्त से राजसमंद मे सीनियर महिलाओं के क्रिकेट मैच होंगे। जबकि बीकानेर अण्डर 19 बॉय टीम के मैच झुंझुनू मे खैले जायेगे।

उन्‍होंने बताया कि ट्रायल मे भाग लाने वाले प्लेयर अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, व माता पिता का आधार कार्ड के मूल दस्तावेज सहित सार्दुल कल्ब मैदान स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यलय मे पंजीयन करवा कर ट्राईल मे भाग ले सकते हैं।