सीवरेज समस्या पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Traders demonstrated on sewerage problem
Traders demonstrated on sewerage problem

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीवरेज समस्या पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कोटगेट क्षेत्र में सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने कोटगेट द्वार के सामने प्रदर्शन किया।

इस कारण क्षेत्र में यातायाता ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से समझाइश कर यातायात सुचारू करवाया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने नगर निगम व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई दिनो से फड़ बाजार ओर केईएम रोड मार्केट में सीवरेज की समस्या से व्यापारी व आम लोग परेशान हैं।

व्यापारियों द्वारा अनेक बार इस समस्या के समाधान के लिये प्रशासन से आग्रह करने के बावजूद स्थायी समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया। गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार को कोटगेट बाजार के पास जाम लगा दिया।

मामला बिगड़ता देख मोके पर पुलिस को पहुंचकर करनी पड़ी। नगर निगम की टीम भी सीवरेज जाम को सही करने में जुट गई।

ईद उल अजहा त्योहार पर मांगी अमन चैन की दुआ

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ईद उल अजहा त्योहार पर मांगी अमन चैन की दुआ, बीकानेर शहर की मस्जिदों में बुधवार को कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुवे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी।

शहर काजी मुस्ताक अहमद ने नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी और जल्द ही देश से करोना जड़ से खत्म हो इसके लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा सच्चाई की राह में अपना सब कुछ अल्लाह की राह में कुर्बान करने की सीख देता है।

ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने बताया कि बीकानेर में सभी लोगों ने घरों में नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ 5 से 6 लोगो ने ही मस्जिद में नमाज अदा की।

हाफिज फरमान ने कहा कि ईदुल अजहा का त्यौहार बीकानेर की साझी संस्कृति का प्रतीक है। कोरोना काल मे बेसहारा और गरीब लोगों की हर संभव मदद करनी है।