NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऊंट उत्सव-रस्साकशी में सैलानियों ने दिखाया दमखम, अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के आखिरी दिन रविवार को रायसर में धोरों पर सैलानियों ने रस्साकसी, मटका, दौड़ कुश्ती, साफ़ा बांधने की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं खो खो, कबड्डी में भी सैलानियों ने बढ चढकर दमखम दिखाया।

Tourists showed their strength in camel festival
यहां दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय और देसी विदेशी पर्यटकों ने शिरकत की। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर शहर वासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Tourists showed their strength in camel festival.
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी रायसर पहुंचे और रायसर के धोरों पर खिली धूप के बीच उत्सव के उल्लास का आनंद लेते नजर आए। यहां लगाया गया हॉट एयर बैलून भी पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।











