दीपावली पर आला अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

Top officials march on foot on Diwali
Top officials march on foot on Diwali

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)दीपावली पर आला अधिकारियों ने किया पैदल मार्च, आला अधिकारियों ने शनिवार को शार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक पैदल मार्च किया। सभी अधिकारी कोटगेट से शार्दूल सिंह सर्किल तक पैदल भी लौटे।

पैदल मार्च में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, एएसपी अमित कुमार बुढानिया, निगम आयुक्त गोपालराम बिड़दा, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, तहसीलदार कालूराम पड़िहार शामिल रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन पर्व में आमजन के साथ है। अधिकारियों ने बताया किप्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जा रही हैं।

कानून व्यवस्था संधारण की दृष्टि से प्रभावी व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।