आज की एफआईआर मंगलवार 1 फरवरी 2022

Today's FIR Tuesday 1 February 2022 FIR FIRST INFORMATION REPORT
Today's FIR Tuesday 1 February 2022 FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा) आज की एफआईआर मंगलवार 1 फरवरी 2022, गजनेर रोड पर कल्‍ला पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक ने बलदेवराम को टक्‍कर मारकर घायल कर दिया। पारीक चौक के सुरेन्‍द्र सिंह चौधरी ने वाहन चालक पर नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है।

नयाशहर थाना पुलिस ने जस्‍सूसर गेट निवासी 37 साल के कालूराम माली को पंडित धर्मकांटे के सामने सटटे की खाईवाली करते पकडा है।

महिला थाना पुलिस ने एक महिला को दहेज प्रताडना देने पर बीकानेर में एमआर होटल के पीछे के निवासी असराल, चांद, बायली, रफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीछवाल थाना पुलिस ने पूगल रोड पर सचदेव ब्रदर्स कारखाने से कच्‍चा माले चुराने व कमला कॉलोनी निवासी उदित सचदेव से मारपीट करने के आरोप में गिरीश सचदेवा, नंदकिशोर सचदेवा व लीलाधर तुलसेजा पर केस दर्ज किया है।

नाल थाना पुलिस ने ड़यूनेक पेट्रोल पंप जबरन 3200 रुपये का पेट्रोल भरवाकर भाग जाने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने गोविन्‍दराव भाटिया पर धोखाधडी से बीकानेर में चाणक्‍य नगर निवासी 36 साल के गोरव गोयल के खाते से एक लाख 03 हजार 485 रुपये निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है।

छतरगढ पुलिस ने चक 6 एसजेएम में धर्मपाल बिश्‍नोई के खेत में अवैध रूप से जिप्‍सम खनन करने पर शकील, गुरपाल सिंह, नायब सिंह, रामकुमार, विनोद, हडमान पर केस दर्ज किया है।

बज्‍जू थाना पुलिस ने एक महिला व उसके परिजनों से मारपीट करने पर गोडू निवासी शिवराज, रिछपाल, किसनलाल, श्रवण, शंकरलाल व गोपाल पर केस दर्ज किया है।

गजनेर पुलिस ने सुरजडा निवासी 28 साल के मोतीसिंह पर कार में अवैध रूप से डोडा पोस्‍त, देशी शराब मिलने पर केस फाइल किया है।

नोखा थाना पुलिस ने कानपुरा बस्‍ती निवासी 24 साल के ऑटो चालक हडमान भार्गव को अस्‍पताल के पास तेज आवाज में डेक बजाने पर पकडा।

नोखा थाना पुलिस ने ओमसिंह की कब्‍जेसुदा भूमि पर धोखाधडी से इंतकाल दर्ज कराने पर जैसलसर निवासी ईश्‍वर सिंह, माल सिंह, रेवंत सिंह, श्रवण सिंह, विजय सिंह, राम सिंह, देवीसिंह पर केस दर्ज किया है।

नोखा थाना पुलिस ने श्रीडूंगरगढ के कालूबास निवासी विनोद, प्रमोद, सीताराम शर्मा, गुडडी देवी, मनोज शर्मा पर दहेज प्रताडना का केस दर्ज किया है।