Loading Now

updates

आज आए 32 पॉजिटिव, कुल संक्रमित 1910

BIKANER CORONA UPDATE

बीकानेर(samacharseva.in)। आज आए 32 पॉजिटिव, कुल संक्रमित 1910, बीकानेर में बुधवार को आई तीसरी रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है। बीकानेर में दूसरी रिपोर्ट में 5 कोरोना मरीजो की रिपोर्ट सामने आई है। बता दे कि बीकानेर में बुधवार को आई पहली रिपोर्ट में 14 मरीज संक्रमित पाए गए है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1910 तक पहुंच चुका है। दूसरी रिपोर्ट में 1421 लोग नेगेटिव पाए गए थे।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि नए 13 पॉजीटिव में से बीछवाल, बिन्नाणी चौक, सुदर्शना नगर, ब्रह्मपुरी, पारीक चौक, फड़ बाजार, पूगल रोड, तिलक नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बारह गुवाड़, बंगलानगर, विश्कर्मा मंदिर, रामपुरा बस्ती क्षेत्र से है।

जारी हुई पहली रिपोर्ट 14 कोरोना पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा के अनुसार अभी आए 14 पॉजीटिव बिन्नाणी चौक, गंगाशहर रोड़, चौखुंटी फाटक, हर्षों का चौक, हैदरी मस्जिद के पास, सुराणों का मोहल्ला, पवनपुरी क्षेत्र, बंगलानगर क्षेत्र, नोखा, दम्माणी चौक क्षेत्र से है।

मंगलवार को बीकानेर में 78 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए। इनमें एक चिकित्‍सक भी शामिल है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 1910 तक पहुंच चुकी है। कोरोना से अब तक बीकानेर में 44 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में बीकानेर जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 732 है।

Share this content:

You May Have Missed