USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रुपये डबल करने वाला ठग दीप सिंह जाट उर्फ संदीप सिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने रुपये डबल करने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने के मुख्य आरोपी गांव लाखूसर निवासी 22 वर्षीय दीप सिंह जाट उर्फ संदीप सिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ठगी के एक लाख रुपये में से 25 हजार रुपये बरामद भी कर लिये हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दीप सिंह ने अपने साथियों सुरेन्द्र, मोबाइल 9460621932 तथा कुछ अन्य ने सब्जी मंडी बीकानेर में काम करने वाले भवानी सिंह को रुपये दुगने करने का लालच देकर एक लाख रुपये ठग लिये थे।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Thug Deep Singh Jat alias Sandeep Singh alias Surendra Singh arrested for doubling the money-1
















