Samachar Seva

Mission Patrkarita

40 किलो अवैध डोडा पोस्‍त के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Three youths arrested with 40 kg illegal doda postat

बीकानेर, (samacharseva.in)। 40 किलो अवैध डोडा पोस्‍त के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने जिला पुलिस स्‍पेशल टीम के साथ मादक पदार्थों का अवैध व्‍यापार करने वाले पंजाब निवासी तीन युवकों तजेन्‍द्र सिंह‍, कुलविन्‍द्र सिंह तथा सुनील कुमार को मंगलवार को जैसलमेर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 किलो अवैध साबुत डोडा पोस्‍त तथा उनकी स्विफट डिजायर गाडी  पीबी-03वी 7979 भी जप्‍त की है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वे इतनी मात्रा में अवैध डोडा पोस्‍त कहां से खरीद कर लाये तथा किस किस को सप्‍लाई देने वाले थे।इस कार्रवाई में जिला पुलिस स्‍पेशल टीम के प्रभारी ईश्‍वर सिंह एसआई जयकुमार, कांस्‍टेबल धारा सिंह, बिटटू कुमार, मुकेश गोगराज, पूनम व बीछवाल थना प्रभारी मनोज शर्मा, कांस्‍टेबल मुन्‍नीराम, श्‍योपत, पुष्‍पेन्‍द्र व डीआर बिरजू सिंह का सहयोग रहा।

गिरफ्तार किये गए आरोपियों में पंजाब प्रदेश के डंगरखेडा गांव निवासी 25 वर्षीय तजेन्‍द्र सिंह‍ राय सिंख पुत्र कश्‍मीर सिंह, फाजिल्‍का में पत्‍तरेवाला निवासी 26 वर्षीय कुलविन्‍द्र सिंह रायसिख पुत्र बलबीर सिंह तथा हस्‍तकला निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार रायसिख पुत्र ओम सिंह शामिल हैं।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com