Samachar Seva

Mission Patrkarita

रेलवे क्‍वार्टरों से निर्माण सामगी चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Three thieves arrested for stealing construction material of railway quarters

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रेलवे क्‍वार्टरों की निर्माण सामगी चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने तीन चोरों को पानीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये का लोहे का सरिया, एंगल, खिडकिया आदि बरामद किया है।

Three thieves arrested for stealing construction material of railway quarters - Copy

Three thieves arrested for stealing construction material of railway quarters – Copy

रेलवे में ठेकेदार के यहा काम करने वाले सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया था कि चोरी के इन आरोपियों ने इस वर्ष 24 मार्च से 6 अप्रेल के बीच बाबूलाल फाटक के पास नव निर्मित रेलवे क्‍वार्टरों से भवन निर्माण सामग्री चुराई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में सर्वोदय बस्‍ती निवासी 25 वर्षीय गौरीशंकर कुम्‍हार पुत्र राजूराम, ओडो का मोहल्‍ला निवासी 21 वर्षीय इमरान खां उर्फ बाबू पुत्र बुन्‍दु खां तथा रामपुरा बस्‍ती निवासी 24 वर्षीय मुकेश पुत्र ओमप्रकाश कुम्‍हार शामिल हैं।

जांच अधिकारी लालगढ चौकी अधिकारी एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि अज्ञात चोर वारदात के बाद बीकानेर से बाहर भाग गए। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों को हरियाणा से लाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।