USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नापासर से तीन संदिग्ध बाइक चोर गिरफ्तार, नापासर थाना पुलिस ने क्षेत्र में बाइक चोरों की धरपकड़ के अभियान के दौरान तीन संदिग्ध बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन संदिग्धों के पास से तीन बाइक भी बरामद की है। थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों में तेजरासर निवासी 22 वर्षीय बिशनलाल मेघवाल पुत्र चंदूलाल,भोजास निवासी 21 वर्षीय पूनमचंद मेघवाल पुत्र भगवानाराम तथा तेजरासर निवासी 21 वर्षीय मनोज कुमार मेघवाल पुत्र नारायणराम के नाम शामिल हैं।
इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल देवीलाल, संदीप कुमार, बलवान व गंगाधर सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Three suspected bike thieves arrested from Napasar–1
















