Samachar Seva

Mission Patrkarita

हाईवे पर धोखे से वाहन चालकों को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused of robbing vehicle drivers on highway, arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। हाईवे पर धोखे से वाहन चालकों को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को धोखे से लूटने वाले तीन आरोपियों दीपेन्द्र सिंह, भवानी सिंह उर्फ हड्डी  व शोहब अख्तर को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक लुटैरे शोएब को बीकानेर की केन्‍द्रीय जेल से प्रोडेक्‍शन वारंट के द़वारा गिरफ्तार किया गया।  

इन लुटैरों ने इस वर्ष 9 जून को उदासर-पेमासर फांटे के पास एक ट्रक ड्राइवर नोखा के सोमलसर गांव निवासी पप्‍पू राम जाट पुत्र रामेश्‍वर को उसकी ट्रक की बकाया किस्‍त का तगादा करने के नाम पर रोका और उससे मारपीट कर पिस्‍टल व चाकू दिखाकर 19 हजार रुपये छीन ले गए।

जांच अधिकारी एसआई गुरमेलसिंह ने बताया कि गिरफतार आरोपियों में झुंझुनूं मूल के हाल बीकानेर में आरकेपुरम क्षेत्र के निवासी दीपेन्‍द्र सिंह पुत्र आशवीर सिंह, बीकानेर में सांगलपुरा के बाबा के धूणे के पास के निवासी भवानी सिंह राजपूत उर्फ हडडी पुत्र हरिसिंह तथा बीकानेर में कूचीलपुरा निवासी शोएब अख्‍तर तेली पुत्रहसन अली के नाम शामिल हैं।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों को गुरुवार 20 अगस्‍त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।