Samachar Seva

Mission Patrkarita

भारी पड़ी बलात्‍कार के झूठे मामले में फसा देने की धमकी

Threatened to be implicated in a false rape case

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भारी पड़ी बलात्‍कार के झूठे मामले में फसा देने की धमकी, गंगाशहर निवासी निलेश सेवग पुत्र मालचंद सेवग, बीकानेर निवासी क्रितिका चौधरी, जयपुर निवासी शारदा चौधरी तथा चूरू निवासी दिनेश चौधरी को एक व्‍यक्ति को बलात्‍कार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी भारी पड़ गई है।

बीकानेर की व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले में बीकानेर में पवनपुरी इलाके में करणीनगर ए-35 निवासी जय सिंह यादव की अदालती इस्‍तगासे से मिली शिकायत के आधार पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पीडित व्‍यक्ति जय सिंह ने अपने परिवाद में बताया है कि आरोपियों ने चालू वर्ष में 1 अगस्‍त से 26 सितंबर के बीच उसको बलात्‍कार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए 4 लाख रुपये हड़प लिये हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 415, 420, 463, 464, 468, 474,120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिये गए हैं। एएसआई हरबंशलाल जांच में जुटे हैं।