Samachar Seva

Mission Patrkarita

नत्‍थूसर गेट हायर सैकंडरी स्‍कूल से लेपटॉप ले गया चोर

Thief took laptop from Nathuisar Gate Higher Secondary School

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नत्‍थूसर गेट हायर सैकंडरी स्‍कूल से लेपटॉप ले गया चोर, नयाशहर थाना पुलिस ने एक अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अज्ञात चोर सोमवार पांच सितंबर की रात को पूगल रोड स्थित राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय नत्‍थूसर में अवैध रूप से घूसा और स्‍कूल के बोर्ड परीक्षा कक्ष में रखा लेपटॉप चुरा ले गया।

स्‍कूल की प्रधानाचार्य महिला थाने के सामने की निवासी योगिता व्‍यास पत्‍नी किशनकुमार व्‍यास ने इस संबंध में मंगलवार दोपहर बाद मामला दर्ज कराया।

श्रीमती व्‍यास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार 6 सितंबर की सुबह 7 बजे जब स्‍कूल खोला गया तो देखा कि कोई अज्ञात चोर स्‍कूल के बोर्ड परीक्षा कक्ष का दरवाजा उतारकर स्‍कूल कक्ष में रखा लेपटॉप चुरा ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई कालूराम को सौंपी है।