Samachar Seva

Mission Patrkarita

चोर दुकान से ले गया सोने-चांदी के जेवर

Thief took gold and silver jewelery from the shop

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चोर दुकान से ले गया सोने-चांदी के जेवर, छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्‍तासर गांव की एक ज्‍वैलरी शॉप से अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए।

छतरगढ़ में वार्ड 4 निवासी 30 वर्षीय मोनी सोनी पुत्र दूलाराम सोनी ने शुक्रवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर गुरुवार 9 फरवरी की आधीरात को सत्‍तासर स्थित उसकी गहनों की दुकान में घुसे।

दुकान से एक किलो पुरानी चांदी, चार डिब्‍बों से 500 ग्राम चांदी की अंगूठी, बिछुड़ी, 50 ग्राम का चांदी का कड़ा, 150 ग्राम चांदी पर सोने की पालिश का सामान, 04 चांदी के छत्र, डेढ़ ग्राम सोने की पुरानी नथली व कोके चुराकर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई है। जांच एएसआई किशनदास को सौंपी है।