Samachar Seva

Mission Patrkarita

झपटा मारकर महिलाओं के जेवर-रुपये चुराने वाली चोरनी किरण गिरफ्तार

Thief Kiran who used to snatch money and jewellery from women arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) देशनोक थाना पुलिस ने क्षेत्र में मां करणी जन्‍मोत्‍सव झांकी के दौरान श्रद्वालुओं के गहने चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।  आरोपी महिला देशनोक मेले में आये लाखों श्रद्वालुओं के बीच भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर चुकी थी।

गिरफ्तार महिला हनुमानगढ़ में वार्ड 41 निवासी 32 वर्षीय किरण बावरी पत्‍नी विनोद बावरी से करीबन 1.50 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि आरोपिया से पूछताछ जारी है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला मन्दिर परिसर में भी़ड़ भाड़ को देखकर दर्शनार्थी महिलाओं का ध्यान भटकाकर मौका पाकर गले से चेन, माला, मूर्तिया, लोकेट आदि जेवरात झपटा मारकर चोरी कर लेती है।

आरोपिया को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी सुमन शेखावत, एएसआई हनुमंत सिंह, कांस्‍टेबल राजेन्‍द्र सिंह, सुमन शामिल रहे।