Samachar Seva

Mission Patrkarita

चोरी के आरोपी गोविन्द गिरी व विनोद गिरी गिरफ्तार

Theft accused Govind Giri and Vinod Giri arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। चोरी के आरोपी गोविन्द गिरी व विनोद गिरी गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्‍क्रेप की चोरी करने वाले दो युवकों गोविन्द गिरी तथा विनोद गिरी को गिरफ्तार किया है।

चोरी के इन आरोपियों ने इस साल अगस्‍त माह के अंत में करणी औद्योगिक क्षेत्र के एक गोदाम का ताला तोड़कर 1551 किलोग्राम कॉपर स्क्रेप, 1400 किलोग्राम एल्यूमिनियम वायर, स्क्रेप तथा लगभग किलो पीतल स्क्रेप चुरा लिया था।

थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्‍यक्तियों द्वारा चोरी की जाने की इस वारदात की सूचना 29 अगस्त को बंगला नगर निवासी मोहम्मद साजिद ने दी थी।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया जा रहा है। वारदात में कुछ और युवक भी शामिल हो सकते हैं उनका पता किया जा रहा है।

Theft accused Govind Giri and Vinod Giri arrested

Theft accused Govind Giri and Vinod Giri arrested