Loading Now

updates

पहलवानजी ने प्लाट पर किया अवैध कब्जा

sadar thana bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। पहलवानजी ने प्लाट पर किया अवैध कब्जा , एक पहलवानजी ने अपने दम व धोखाधडी के आधार पर एक प्‍लाट पर अवैध कब्‍जा कर लिया है। प्‍लाट के असली मालिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र निवासी देशराज यादव उर्फ पहलवान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

पता चला है कि पहलवानजी ने सदर थाना क्षेत्र स्थित विजय विहार कॉलोनी के एक भूखंड डी-53 पर अवैध रूप से अपना स्‍वामित्‍व जता दिया है। प्‍लाट के असली मालिक जोधपुर में सांगानेर स्थित प्रताप नगर के सेक्‍टर 17 के मकान 174/138 निवासी मधुर चांदवानी पुत्र निश्‍च्‍छल चांदवानी ने शनिवार शाम को दर्ज मामले में  पुलिस को बताया कि आरोपी पहलवान ने उसके प्‍लाट तथा मकान का ताला तोड कर उस पर कब्‍जा कर लिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 488 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच एएसआई रामफूल दवारा की जा रही है।  

Share this content:

You May Have Missed