Samachar Seva

Mission Patrkarita

नई दुल्‍हन के गहने लेकर फुर्र हुए चोरों को पकड़ा

The thieves who fled with the jewelry of the new bride were caught

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नई दुल्‍हन के गहने लेकर फुर्र हुए चोरों को पकड़ा, गंगाशहर थाना पुलिस ने सुजानदेसर में गंगाविहार के सामने के एक घर से दुल्‍हन के गहने चुराकर ले गए चोरों को शुक्रवार को दबोच लिया है।

The thieves who fled with the jewelry of the new bride were caught ..

The thieves who fled with the jewelry of the new bride were caught ..

गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि चोरी के इस मामले में बीकानेर में भाटों के बास के निवासी साढ़े अठारह वर्षीय रामदयाल बिश्‍नोई को गिरफतार किया है। इसके अलावा इस मामले में तीन नाबालिग किशोरों को निरुद्ध किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि मंगलवार 24 जनवरी को सुजानदेसर निवासी 49 वर्षीय उमाशंकर हर्ष पुत्र प्रेमरतन हर्ष ने मामला दर्ज कराया कि उसके पुत्र की शादी है और दुल्‍हन के लिये बनाये गए गहने 23 जनवरी आधी रात को अज्ञात चोर उसके सुजानदेसर स्थित घर से चुरा ले गया।

परिवादी ने बताया कि बुधवार 25 जनवरी को उसके पुत्र मोहित हर्ष की शादी समारोह हर्षोल्‍लाव स्थित अमरेश्‍वर भवन में होना है। इस कारण घर पर ताला लगाकर भवन में गए थे। पीछे से चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे जेवर, नगदी व तीन वाहनों की आरसी चुराकर ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एएसआई रणजीत सिंह को सौंपी गई थी। चोरों को पकड़ने वाली टीम में हैड कांस्‍टेबल हेतराम, कांस्‍टेबल चन्‍द्रभान, अशोक, मुखराम, सुरेन्‍द्र, भूराराम शामिल रहे।