Loading Now

updates

श्रीगणेश पूजन के साथ जोशीवाडा में आरंभ हुआ दस दिवसीय गणेश महोत्सव

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।   गणेश चतुर्थी पर जोशीवाडा के हनुमान भवन में गणेश प्रतिमा का भव्य पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश महोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। वरिष्‍ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल जोशी गोपीरामजी ने सपत्‍नीक भगवान श्री गणेश जी का पूजन करवाया।

आयोजकों ने बताया कि दस दिन चलने वाले महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में शहर के नामचीन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन से जुड़े रमेश आचार्य एवं रामेश्वर जोशी ने बताया कि जोशीवाड़ा में वर्ष 1934 से आरंभ हुआ गणेश महोत्सव आज तक निरंतर जारी है। महोत्‍सव के दौरान प्रतिभाओं को सम्‍मान करने के साथ ही बच्‍चों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। रामेश्वर जोशी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं दोपहर में महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी होगा।

गणमान्‍यजन रहे मौजूद

बुधवार को महोत्‍सव के आरंभ के दिन हुए पूजन कार्यक्रम में वरिष्‍ठ नागरिक श्रीमती रतन देवी जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य, गौरीशंकर व्यास, भैरु रत्न बोहरा नागेश्वर जोशी, हरिकिशन जोशी, अशोक थानवी, पन्नालाल आचार्य, जगदीश पुरोहित, राजेन्‍द्र आचार्य, दिनेश आचार्य, उपेन्‍द्र पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, मोहित जोशी सहित महिलाएं एव बच्‍चे उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed