Loading Now

updates

महिला व बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो बेचने वाला पुलिस रिमांड पर

The seller of pornographic videos of women and children on police remand

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)महिला व बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो बेचने वाला पुलिस रिमांड पर, सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म टेलीग्राम पर महिला व बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो बेचने व अश्‍लील वीडियो का भंडारण करने के आरोपी युवक देवप्रकाश पारीक को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

कोटगेट थाना पुलिस ने आरोपी देव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। मामले की जांच कर रहे व्‍यास कॉलोनी थाना प्रभारी महावीर प्रताप बिश्‍नोई ने बताया कि आरोपी बीकानेर में रानी बाजार निवासी देव पारीक के बारे में तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक तथा राजस्‍थान में एसओजी पुलिस की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

उन्‍होंने बताया कि साइबर सेल हैदराबाद द्वारा सोशल साइट टेलीग्राम पर की गई पेट्रोलिंग के दौरान महिला और बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो आरोपी के अकाउंट में सेव मिले थे। आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।

Share this content:

You May Have Missed