Loading Now

updates

दुष्‍कर्म पीड़िता ने बच्‍ची को दिया जन्‍म, आरोपी ने दी हत्‍या की धमकी

The rape victim gave birth to the girl child, Accused threatens to kill

बीकानेर, (samacharseva.in)। दुष्‍कर्म पीड़िता ने बच्‍ची को दिया जन्‍म, आरोपी ने दी हत्‍या की धमकी, जबरन दुष्‍कर्म के बाद दुष्‍कर्म पीड़िता ने लगभग नौ माह बाद एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है। इस मामले में दुष्‍कर्म के आरोपी ने पीड़िता को बच्‍ची के जन्‍म के बारे में किसी को बताने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है।

पांचू थाना पुलिस ने इस मामले में पांचू थाना क्षेत्र के निवासी सुखाराम जाट पुत्र चूनाराम जाट के खिलाफ पीडिता से दुष्‍कर्म करने व हत्‍या की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने गुरुवार देर रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी ने गांव की रोही स्थित उसकी ढाणी में उससे जबरन बलात्‍कार किया था। उससे पीड़िता गर्भवती हो गई थी।

पीड़िता ने गुरुवार को एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है। पीड़िता ने बच्‍ची के जन्‍म के बारे में जब आरोपी को जानकारी दी तो आरोपी ने पीड़िता को बच्‍ची जन्‍म की बात किसी को भी बताने से मना किया तथा कहा कि यदि पीड़िता किसी को इस बारे में बतायेगी तो वह उसे जान से मार देगा। पांचू थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share this content:

You May Have Missed