Samachar Seva

Mission Patrkarita

1000 के पास पहुंचा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा

बीकानेर (samacharseva.in)। 1000 के पास पहुंचा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा, बीकानेर में अभी एक और रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें 16 पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुए है।

बता दें कि इससे पहले तीन रिपोर्ट जारी हुई, जिसमें पहले चरण में 9, दूसरे चरण में 10 तथा तीसरे चरण में 13 कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे। अभी आए 16 मरीज मेजर पूर्णसिंह डेरे के पास, राणीसर बास, रामपुरा गली नंबर 18, सुभाषपुरा, सूरसागर, जयपुर रोड, पटेल नगर, गोपेश्‍वर बस्‍ती, विश्‍वकर्मा गेट क्षेत्र से सामने आए हैं।