बीकानेर, (समाचार सेवा)। देश में बन रही है कांग्रेस की सरकार – डॉ. बी. डी. कल्ला, राज्य के उर्जा व जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि अब तक प्राप्त मतदान रुझानों के अनुसार देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। काबिना मंत्री डॉ कल्ला ने कार्यकर्ताओं को बीकानेर में मतदान के अंतिम क्षण तक अपनी पुरी ताकत झोकने का कहा।
शुक्रवार को डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ कल्ला ने कहा कि ऐसे रुझानों से भाजपा बोखला गयी है और बोखलाहट में ये पार्टी किसी भी तरह का कुप्रचार का सहारा ले सकती है लेकिन कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहते हुए अपने अपने बूथों को छोड़ना नही है।
बैठक में काबीना मंत्री डॉ कल्ला ने कहा कि देश मे अभी तक जो माहौल है और जहां चुनाव संम्पन हो चुके है उसकी रिपोर्ट के आधार पर हिंदुस्तान की नई सरकार कांग्रेस पार्टी बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 13 सीटों पर जहां चुनाव हुए है वहा कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।



