डॉ. पींटू नाहटा ने किया टेर मंडल के राशन किट का विमोचन
बीकानेर, (समाचार सेवा)। जरूरतमंदों को राशन किट उपलबध करायेगा टेर मंडल, बीकानेर की सेवाभावी संस्था टेर मंडल इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में पात्र लोगों को राशन किट उपलब्ध करायेगी।
टेर मंडल के राशन किट क विमोचन बुधवार को पी.बी.एम. अस्पताल के की हल्दी राम मूलचंद कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पींटू नाहटा ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर किया।
कार्यक्रम में टेर मंडल संचालक राजकुमार जोशी (मास्टर साहब), एड़वोकेट गिरधर जोशी, के. लाल जोशी, बल्लभ जोशी, जग्गू भा सहित गणमानय लोग उपस्थित थे। टेर मंडल संचालक राजकुमार जोशी ने बताया कि टेर मंडल के इस राशन किट में एक छोटे परिवार के लिये एक पखवाडे तक राशन उपलब्ध कराया गया है।

Ter Mandal will provide ration kits to the needy 1 – Copy
जोशी ने बताया कि किट में के 10 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 2 किलो आलू, 1 किलो चना दाल, 1 किलो मूंग दाल, ½ किलो चना बेसण, 1/4चाय पत्ती, 1 किलो बास्मति चावल,
1/4 किलो मिर्च, 1/4 धनिया, 100 ग्राम हल्दी, 1 किलो नमक, साबुन, सर्फ, पेस्ट बिस्कुट, 1 किलो मूंगफली तेल सहित किट तैयार की गई। जोशी ने बताया कि जरूरतमंद लोग किट प्राप्ति हेतू 9829144081 पर अपना सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
















