Samachar Seva

Mission Patrkarita

शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह 5 को

Teacher's Day and Anniversary Celebrations on 5th

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह 5 को, जयनारायण व्यास नगर के शिव मंदिर प्रन्‍यास भवन में सोमवार 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह समारोह सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति बीकानेर द्वारा पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आयोजित होगा।

समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि समारोह में समिति के विभिन्न आयुवर्ग के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक राजऋषि सम्मान, शिक्षक ऋषि सम्मान, शिक्षक महर्षि सम्मान’ से सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर ज्ञान ज्योति-2022 स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन, भी होगा।