Loading Now

updates

छात्रा को प्रेम पत्र देने वाला शिक्षक सुरेश कुमार निलंबित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  शिक्षा निदेशक ने बीकानेर जिले के खाजूवाला ब्लॉक स्थित 2 केएलडी राजकीय विद्यालय की छात्रा को प्रेम पत्र देने के आरोपी इसी स्‍कूल के शिक्षक सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक का मुख्‍यालय डूंगरपुर किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) किशनदान चारण ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निदेशक ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक सुरेश कुमार को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच शुरू की है। छात्रा द्वारा शिक्षक सुरेश कुमार की हरकत की जानकारी घर वालों को देने पर छात्रा के परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्‍याप्‍त हो गया था।

बुधवार सुबह परिजनों के साथ ग्रामीण बड़ी संख्या में स्‍कूल पहुंचे और गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के सभी अभिभावक भी विरोध में शामिल हुए और धरने पर बैठ गए।

सभी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की। सूचना मिलने पर दंतौर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और विद्यालय का माहौल सामान्य हुआ।

Share this content:

You May Have Missed