भाजपा की सुशीला राजपुरोहित बनी बीकानेर की पहली लेडी मेयर

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सुशीला राजपुरोहित बीकानेर नगर निगम की पहली लेडी मेयर निर्वाचित घोषित की गई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुशीला राजपुरोहित को 43 वोट प्राप्त हुए हैं।
जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी अंजना खत्री को 37 वोट मिले।

इससे पूर्व मंगलवार सुबहनगर निगम बीकानेर के महापौर के चुनाव के लिये 10 बजे शुरू हुआ दोनों महापौर प्रत्याशियों सहित सभी दलों व निर्दलिय पार्षदों के कुल 80 पार्ष्दों ने अपना वोट कास्ट कर दिया था।

बीकानेर की पहली लेडी मेयर कौन होगी इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी, हालांकि पार्ष्दों की संख्या के आधार पर पहले से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा की सुशीला राजपुरोहित इसमें विजयी रहेगी। वही हुआ भी।

कांग्रेस पार्टी के के प्रयासों से महापौर के इस चुनाव में रौचकता जरूर आ गई थी

मगर गणित में वे पहले ही कमजोर थे। अपना मेयर बनाने के लिये किसी भी दल को 41 पार्षदों की आवश्यकता थी।

भाजपा ने यह आंकडा पार कर अपने को साबित कर दिया। महापौर के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। महापौर की दोनों प्रत्याशी कांग्रेस की अंजना खत्री व भाजपा की सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने मतदान समय पर पहुंचकर मतदान किया। सबसे पहले मतदान करने वालों कांग्रेस की पार्षद व महापौर की प्रत्याशी अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील गेदर, मेहनाज गेदर, महबीन बानों, शांतिलाल मोदी, ज्योति, वसीम खिलजी, कुसुम भाटी रहे। निर्दलिय पार्षद अनिता ने भी मतदान किया।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुशीला कंवर व विनोद करल, प्रमोद सिंह ने भी मतदान कर दिया है। नगर निगम सभागार में मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। निर्दलीय पार्षद रमजान कच्छावा, नंदकिशोर गहलोत ने भी मतदान कर दिया। कांग्रेस के दो दो पार्षद मतदान करने मतदान स्थल पर पहुंचे।
