रविवार 28 जुलाई 2019 – बीकानेर के समाचार

28BKN PH-4
डॉ. रेणुका व्‍यास नीलम

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रविवार 28 जुलाई 2019 – बीकानेर के समाचार, बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है।

यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से प्रतिदिन प्रति घंटे अपडेट होता रहेगा। इससे समाचार सेवा डॉट इन के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे। –समाचार सेवा डेस्‍क।

जीवन दर्शन है कविता पांडित्य का प्रदर्शन नही : डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   कवयित्री और समीक्षक डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ ने कहा कि कविता व्यक्ति के पांडित्य का के प्रदर्शन का माध्यम नही बल्कि जीवन दर्शन है। डॉ. व्यास रविवार को कादम्बिनी क्लब और नवकिरण सृजन मंच की ओर से स्थानीय होटल मरुधर हेरिटेज के विनायक सभागार में आयोजित कविता पाठ और कविता पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि कविता में भावों और संवेदनाओं का होना ही उसको सही रूप में कविता बनाता है। यदि कविता में संजीदगी नही है तो वह कविता भी नही है। कार्यक्रम में डॉ. रेणुका ने अपनी कविता ‘आओ मेघा आओ..’ भी प्रस्तुत की। कादम्बिनी क्लब के संयोजक डॉ अजय जोशी ने कहा कि आज की कविता बहुआयामी है। यह नित नए स्वरूप में आ रही है कविता में बहुत से प्रयोग भी चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कविता में गेयता और सम्प्रेषणीयता ही उसे पाठकों और श्रोताओं के बीच लोकप्रिय बनाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेसोमू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरसिंह बिन्नानी ने कविता को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के जुड़ाव का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कविता सामजिक परिवेश से उत्पन्न होती है।

इस आयोजन में कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने दर्द कागज पर मेरा दिखता गया..,शब्दों की पूजा करता हूँ…जैसी कविताओं के साथ अपनी प्रभावी प्रस्तुति दी।युवा शायर असद अली असद ने अपनी गजल कब तक दिलों से दूर…प्रस्तुत की. शिक्षविद मोहनलाल जांगिड़ ने खाली पेट नकली दूध नकली दवाई… जैसी सामयिक और मार्मिक कविता प्रस्तुत की। कवि माणक चंद सुथार ने रेत की आंधी…, गिरिराज पारीक ने यात्रा थीम पर हिंदी और राजस्थानी में अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

इस कार्यक्रम व्यवसायी हेमचंद बांठिया, डॉ रुचिरा भार्गव,  राहुल आचार्य सहित कई गणमान्य नागगरिकों और साहित्यकारों ने विचार विमर्श में सहभागिता की और अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की। माणक चंद सुथार ने आभार जताया।

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पूर्व राष्‍ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नीट में चयनित विद्यार्थियों, खेल के क्षेत्र में राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय पदक विजेताओं, 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, अन्य शैक्षिक प्रतिभाओं एवं कम उम्र में कुरान को मुंहजुबानी याद करने वाले कुरान हाफिजो का मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विद्यार्थियों और प्रतिभाओं से संस्कारवान, चरित्रवान, धैर्यवान, योग्य एवं सामर्थ्यवान बनने का आव्हान किया।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट असद रजा भाटी ने बताया कि समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मुख्य वक्ता डॉ. गौरव बिस्सा ने भी विचार रखे।

समारोह में बार एसोसिएशन बीकानेर अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, शहर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, मनीष आचार्य, नरेश मीर उपस्थित रहे। समारोह में अखिलेश प्रताप सिंह, मधुरिमा सिंह, फारुख पठान, गोविंद सिंह कच्छावा, विष्णु पुरी, सलीम जोईया,मोहम्मद रमजान अब्बासी, सलीम तवर, मोहम्मद फारूक चौहान, शमशाद अली, उस्मान खलीफा, लियाकत अली, मोहम्मद हुसैन डार, आरिफ खान अनिल पाहुजा, हुकमचंद सोनी, सुशील शर्मा, अरुण जैन, विजय सिंह परिहार,

शिवकुमार रंगा, दिनेश महात्मा, अनिल शुक्ला, किशन चौधरी,अर्जुन सिंह, शोभा सारस्वत, विनीता तेलंग, रामचंद्र सोनी, डॉ. गजेंद्र वर्मा, अशोक शर्मा, अर्जुन कुमावत, शमशाद अली, सतीश पुरोहित, जेपी व्यास राजा सेवग, नर्सिंग सेवग, लक्ष्मण मोदी, हनुमान सिंह चावड़ा, नंदकिशोर गहलोत,

महावीर मारू, प्रमिला गौतम, चतुरभुज सारस्वत, सहित बड़ी संख्या में प्रतिभाओं के माता-पिता एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

पार्थिव शिवलिंगों का किया सामूहिक महाभिषेक

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   पुष्करणा स्टेडियम के पीछे स्थित ताणी वाले व्यासों की बगेची में रविवार को पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महाभिषेक किया गया। इसमें लगभग 75 जोड़ा ने भगवान शिव का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया।

आर्चाय श्रवण कुमार व्यास के सानिध्य में हुए महाअभिषेक में उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय विकास हर्ष, मनोज व्यास, जयतारा, एमडी हर्ष सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भगवान शिव की स्तुति की।

जीवटता और परिश्रम से करें समस्या का समाधान : डॉ. बिस्सा

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर की प्रबंधन फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे जीवटता और परिश्रम से अपनी समस्याओं का समाधान करें।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

डॉ. बिस्सा रविवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के इन्टर्नशिप छात्र-छात्राओं के लिए कुलपति सचिवालय में आयोजित व्याख्यानमाला में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव में कमी लाने के उपायों के साथ जीवन में सफलता के गुर सिखाये। डॉ. बिस्सा ने कहा की मनुष्य के जीवन में समस्याएं एवं तनाव साथ-साथ   चलते हैं, लेकिन तनाव से घबराकर गलत कदम ना उठायें।

ऐसे में अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए प्रत्येक समस्या का समाधान जीवटता और परिश्रम से करें। विद्यार्थियों में तनाव में कमी लाने और जीवन में सफलता के लिए प्रेरणादायी व्याख्यान के इस आयोजन में वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि वर्तमान टेक्नोलॉजी बहुत जल्दी जल्दी परिवर्तित हो रही है अत: आवश्यकता उन परिश्रमी और उत्साही लीडर्स की है जो स्वयं को और टीम को समय के अनुसार परिवर्तित करने की क्षमता रखते हों।

उन्होंने कहा कि अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समूह रूप में कार्य करें। वेटरनरी क्षेत्र में विविधताएं लिए हुए विपुल अवसर मौजूद हैं। इसमें विश्वविद्यालय आपको हर संभव सहयोग करेगा। सहायक अधिष्ठाता छात्र-कल्याण डॉ. अशोक डांगी और डॉ महेन्द्र तंवर भी मौजूद थे।

श्री गणेश धोरा मंदिर सड़क से जुडेगा नौ लाख रुपये व्यय होंगे सड़क निर्माण पर 

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   उदयरामसर के पास स्थित श्री गणेश धोरे को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा और यह कार्य गणेश चतुर्थी से पहले हो जायेगा। नगर विकास न्यास इस सड़क पर 9 लाख रूपये खर्च करेगा।  जिला कलक्टर और न्यास अध्यक्ष कुमार पाल गौतम ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर में 2 हजार वर्ग फिट में विकास कार्य होंगे,जिस यपर 30 लाख रूपये खर्च किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि ये कार्य पूर्ण होने पर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में कथा वाचन सहित धार्मिक कार्य सुगमता से हो सकेंगे तथा लोगों को आधुनिक साउंड सिस्टम के साथ कथा श्रवण कर सकेंगे। इस धनराशि से मंदिर परिसर में नीचे की ओर स्थित खुले मैदान में एक भव्य मंच का निर्माण करवाया जाएगा और मंच के सामने ही पत्थर की नक्काशी आदि के कार्य के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।

साथ यहां आधुनिक साउंड सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा ताकि समय-समय पर मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान कथा श्रवण के लिए आने वाले लोगों को कथा सुनने और कथा वाचक को देखने सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को बेहतर तरीके से देखा और सुना जा सके। जिला कलेक्टर व न्यास अध्यक्ष में बताया कि मंदिर परिसर में ही फव्वारे और अन्य लाइट व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।

परिसर में बनने वाले वाचनालय का निर्माण भी अगस्त माह तक पूरा करने के निर्देश अभियंता श्रवण कुमार को दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय व वाचनालय का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। जिला कलक्टर ने बताया कि उदयरामसर स्थित गणेश धोरा मंदिर पर सड़क का निर्माण हो जाने के बाद मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने वालों को सुगमता से पहुंच सकेंगे। मंदिर परिसर तक सड़क का निर्माण अगले 20 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

आने वाली गणेश चतुर्थी को आयोजित महोत्सव से पहले यह सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। उन्होंने संपूर्ण मंदिर परिसर देखने के बाद कहा कि यहां सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा यह संभावना भी तलाशी जाएगी कि मंदिर परिसर में सौर ऊर्जा से सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हो सके।

मंदिर परिसर में हुए अतिक्रमण हटेंगे

जिला कलक्टर ने बताया कि उन्हें समय-समय पर प्राप्त ज्ञापन तथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आमजन ने अवगत करवाया है कि मंदिर परिसर के कुछ भाग में अतिक्रमण हो रखे हैं जिसके कारण मंदिर के पुरातत्व वैभव तथा इसकी ऐतिहासिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। 

उन्होंने ने कहा कि शीघ्र ही लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्थित संतोषी माता मंदिर के पीछे,जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक रूप से ताले लगाकर कब्जा कर रखा है,

वे स्वत: ही अपने ताले हटाकर सामान ले जाएं अन्यथा इन्हें हटाकर सामान जप्त कर, अतिक्रमण हटाने व सामान को अन्यत्र शिफ्ट करने पर होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जायेगा।

टीकाकरण है हैपेटाइटिस बी से बचने का सबसे अच्छा तरीका : डॉ.लियाकत

बीकानेर, 28 जुलाई। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष ने डॉ. लियाकत अली गौरी ने कहा कि हैपेटाइटिस बी से बचने का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण करवाना है।

डॉ. गौरी रविवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर की ओर से  विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर आयोजित एक दिवसीय शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हैपेटाइटिस बी से बचने के लिये प्रतिदिन काम में आने वाली वस्तुओं को एक दूसरा उपयोग न करें।

रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के बारे चेतना जागृत करने,  आमजनों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीकों से परिचित करवाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं समय पर टीकाकरण करवाए ताकि बीमारी से बचा जा सके।

जोशी ने नागरिकों का आव्हान किया कि वह अपने नवजात शिशुओं को जन्म के बाद समय-समय पर हैपेटाइटिस ए व बी का टीकाकरण जरूर करवाए। इस अवसर पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ आशीष जोशी, डॉ शुशील फलोदिया एवं डॉ विनीता चैधरी ने कहा कि ये एक तरह का संक्रमण रोग है, लीवर की कार्य प्रणाली को बाधित करता है, इसके लक्षण शरीर में थकावट, उल्टी आना, जी मचलाना, शरीर एवं पेशाब   का रंग पीला होना आदि शामिल है, 

इसके होने के अनेक कारण होते है जिसमें हैपेटाइटिस वाइरस इसका मुख्य कारण है, इसके अतिरिक्त शराब, जन्मजात विकार, रसायनिक पदार्थ के कारण भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि हैपेटाइटिस के मुख्यत पांच प्रकार होते हैं–ए,बी,सी,डी एवं ई कहलाते है जिसमें हैपेटाइटिस बी प्रमुख हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने बताया कि हैपेटाइटिस की रोकथाम के लिए बचाव ही उपचार है। उन्होंने कहा कि आज भारत की लगभग 3 प्रतिशत जनसंख्या इससे संक्रमित है।

खत्री ने बताया कि सोसायटी साफ सफाई एवं दूषित पानी एवं भोजन की उपयोगी जानकारी के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी के गुप्ता, डॉ संजय कोचर, डॉ बी एल मीणा, डॉ कुलदीप सैनी ने भी सम्बोधित किया। सैकड़ों लोगों को हैपेटाइटिस से संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम में विष्णु शर्मा, अक्षय खत्री, तृपती  एवं पूनम कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के खैरपुर भवन के पास स्थित कार्यालय पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी  मन की बात’ सुनने पहुंचे। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार मन की बात कही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में जलनीति, चन्द्रयान-2 की लाँचिंग, विज्ञान प्रतियोगिता तथा अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए कश्मीरियों की तारीफ की बात कही। पूर्व पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि मन की बात सुनने तुलसीराम जाजड़ा, बृजरतन भाटी, महेश आचार्य, महेश छींपा, प्रणव भोजक, राजूराम, गजेन्द्र जाजड़ा, लोकेश छाबड़ा तथा बादलचन्द्र साहु आदि पहुंचे।

लगाये गए पौधे की सार सम्हाल अवश्य करें : शर्मा

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   संयुक्त आयकर आयुक्त एस. के. शर्मा ने कहा कि सभी को जीवन में हर उन सार्वजनिक स्थान जहां लोगों का आना जाना रहता है एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी पूरी सार संभाल की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए।

शर्मा रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर कपिल क्रीड़ा मैदान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने सामाजिक सरोकारों एवं पर्यायवरण सरंक्षण की भावना को आत्मसात करते हुए पौधे रोपने चाहिये। 

इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त एस.के.शर्मा एवं संत पुजारी बाबा के नेतृत्व में 50 पौधे रोपे गए।  समारोह में जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि जिले को हरा भरा बनाने हेतु यह विशेष मुहीम औद्योगिक संगठनों द्वारा चलाई गई है जिसके लिए शहर के अनेक क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने के प्रयास किये जायेंगे। 

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने बताया कि एक पौधा लगाना एक धर्मशाला खोलने जितना पुनीत कार्य होता है। इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, निर्मल पारख, दिलीप रंगा, उमाशंकर आचार्य, नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, शिवरतन पुरोहित, श्रीधर शर्मा, संजय गोयल, महावीर पुरोहित, ओम जोशी, राधेश्याम पंचारिया, चंद्रशेखर छंगाणी, जयनारायण जोशी, शंकरलाल शर्मा सहित अनेक व्यापारी व उद्यमी उपस्थित हुए ।

एक शाम साहिर के नाम 3 अगस्त को

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   रेलवे ऑडिटोरियम में आगामी शनिवार 3 अगस्त को 7 बजे से एक शाम साहिर के नाम संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह उत्तर पश्चिम रेलवे ललित कला एवं सांस्कृतिक संस्थान बीकानेर द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में फिÞल्म जगत के मशहूर गीतकार व शायर साहिर लुधियानवी के लिखे गीतों पर आधार पर स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

संस्थान से जुड़े वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी सुनील जोशी ने बताया कि अहमद हारून कÞादरी के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम में अमित गोस्वामी, ख्वाजा हसन कादरी, जवाहर जोशी, एम रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, इकरामुद्दीन कोहरी, लता, गोपा मण्डल, मान्या, किंजल, गरिमा, अविशी, शालिका आदि कलाकार गीत पेश करेंगे। संगीत संयोजन जगजीत सिंह बब्बू एंड पार्टी का रहेगा। संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।

पौधों का निशुल्क वितरण 29 जुलाई को

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।   खैरपुर भवन के पास सोमवार को सुबह 11 बजजे निशुल्क 1100 पौधों का वितरण किया जाएगा। पौधों का यह वितरण रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।

ट्रस्ट के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि पर्यावरण के महत्व को लोग समझें तथा हरियाली संरक्षण में भागीदार बने इसी उद्देश्य से 1100 पौधों का नि: शुल्क वितरण किया जा रहा है।