Samachar Seva

Mission Patrkarita

दहेज प्रताडना का आरोपी सुमित वत्‍स दिल्‍ली में गिरफ्तार

Sumit Vats, accused of dowry harassment arrested in Delhi

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज प्रताडना का आरोपी सुमित वत्‍स दिल्‍ली में गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडना के एक आरोपी सुमित वत्‍स को सोमवार 9 नवंबर को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है।

बीकानेर में एक दहेज पीडिता ने इस वर्ष 14 जनवरी को थाने में हाजिर होकर अपने पति सहित ससुराल के अन्‍य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करया था। थानाधिकरी मनोज माचरा ने बताया कि इस मामले में पीडिता के पति दिल्‍ली में विजय विहार थाना क्षेत्र के सुल्‍तानपुरी सी ब्‍लाक बुध विवार हनुमान डेयरी, मुख्‍य बाजार के पास के निवासी सुमित वत्‍स, ससुर जयपाल, धनपति, शारदा के खिलाफ दहेज प्रताडना का आरोप लगाया था।

अनुसंधान अधिकारी मनोज माचरा ने आरोपी को दिल्‍ली में पहुंचकर पकडा। आरोपी सुमित वत्‍स को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता, 7597514697, Email-ushajoshi0077@gmail.com