NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने तिरंगा फहराया। अस अवसर पर हुई परेड का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने किया।
आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, हिंदुस्तान स्काउट, राजस्थान स्टेट भारत स्काउट, बीबीएस तथा सोफिया स्कूल के कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया। आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने प्रस्तुति दी।
राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्व. झवरलाल हर्ष की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों ने सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी विद्यार्थी, सरकारी कार्मिक और आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर 75 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

Sumit Godara hoisted the tricolor flag in Bikaner123
कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित, मंदाकिनी जोशी, ज्योति प्रकाश रंगा और रूबी ने किया।












