Samachar Seva

Mission Patrkarita

सुमन चौधरी को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की

Suman Choudhary was awarded the title of Vidya Vachaspati

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के स्कूल ऑफ लॉ की अतिथि व्याख्याता सुमन चौधरी को विधि विषय में विद्या वाचस्पति (पी.एच.डी) की उपाधि प्रदान की गई है।

श्रीमती सुमन ने अपना शोध नारीवाद और महिलाओं के खिलाफ हिंसा- संवैधानिक और कानूनी परिपेक्ष्य में एक विश्लेषनात्मक अध्ययन डॉ. महक रानी के निर्देशन में सम्पन्न किया।

श्रीमती सुमन को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर स्कूल ऑफ लॉ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के निदेशक डॉ. रविन्द्र मंगल ने प्रसन्नता व्यक्त की।