Loading Now

updates

महिला दिवस पर सीएस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का किया सम्‍मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय कंपनी सचिव संस्थान बीकानेर चैप्टर द्वारा सोमवार को होटल कला मंदिर पैलेस में आयोजित समारोह में सीएस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सम्‍मान किया गया।

बताया गया कि बीकानेर चैप्टर कि दिसंबर 2025 में हुई परीक्षा में मिस वैशाली चांडक ने अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल कीI मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आज भारत की महिलाएं देश विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रही हैंI उन्होंने नारी शिक्षा पर ज़ोर दिया और कहा कि पहले से सक्षम महिलायें अन्य महिलाओं के विकास में आगे आकर योगदान दे जिस से देश को मज़बूती मिले एवं आधी आबादी का योगदान देश के विकास में सुनिश्चित हो सकेI

गेस्ट ऑफ़ ऑनर अभिषेक माथुर क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा कि नारी के बगैर पुरुष के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती हैI भारतीय कंपनी सचिव संसथान नई दिल्ली के सी एस संतोष पांडेय, अध्यक्ष उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद् एवं सी एस राहुल शर्मा, सचिव, उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद्, बीकानेर चैप्टर की अध्यक्ष सी. एस. खुशबु कोठरी, सचिव गिरिराज जोशी, चार पैनेलिस्ट डॉक्टर अदिति माथुर, सीएस प्रिया बोथरा, डॉक्टर मीनाक्षी बोथरा एवं श्रीमती बबिता नुनिया ने भी विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed