Samachar Seva

Mission Patrkarita

सुभाष जोशी विप्र फाउंडेशन बीकानेर के जिला अध्यक्ष बने

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) सुभाष जोशी को विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जोशी की नियुक्ति पर बुधवार को आयोजित एक कार्यक्र में उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विप्र पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जोशी के नेतृत्व में संगठन बीकानेर जिले में सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

समाजहित के कार्यों हेतु आवंटित भूमि का पट्टा जारी

बीकानेर, (समाचार सेवा) विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर के लिए सामाजिक सरोकार एवं समाजहित के कार्यों हेतु आवंटित भूमि का पट्टा आज बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में बीडीए सचिव हेमेन्द्र जी नागर द्वारा प्रदान किया गया। विप्र पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन एवं पट्टा प्रदान किए जाने को समाजहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Lease issued for land allocated for public interest activities.

Lease issued for land allocated for public interest activities.

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, चंद्रकला आचार्य, दीपक हर्ष, एडवोकेट पंकज पीपलवा, पीयूष भूषण शर्मा, सुभाष जोशी, दिनेश कुमार व्यास, अश्विनी शर्मा, युवराज व्यास, गिरिराज आचार्य, मोहन पुरोहित, केशव सांखी एवं डेहरु माता संरक्षक रामरतन पुरोहित उपस्थित रहे।