Samachar Seva

Mission Patrkarita

कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानदेसर बीकानेर में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 12वीं कला संकाय में शानदार प्रदर्शन कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, सम्‍मान किया गया।

इस वर्ष कला संकाय में तनिशा देवड़ा और विनय मेघवाल ने सयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित्रा राजपूत, बाल किशन, हेमलता गहलोत, हिमांशु अग्रवाल, प्रिया सोनी, निशा भार्गव, नैंसी गहलोत और ज्योत्सना मेघवाल ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। प्रिंसिपल अर्चना गुप्ता ने कहा कि कला संकाय के छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि कला के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएँ हैं।

सभी भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। छात्रों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया और अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पप्पू राम पंवार ने किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार जैन एप्रकाश चंद खत्रीए मही राम डेलू आदि गणमान्य उपस्थित थे।