Samachar Seva

Mission Patrkarita

दिवाली पर शहर के सभी 80 वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट – सुशीला कंवर

Street lights will be installed in all 80 wards of the city on Diwali – Sushila Kanwar

निगम क्षेत्र के मुख्य मागों पर बदले जायेंगे क्षतिग्रस्त पोल व बंद लाइटें

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दिवाली को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में नगर निगम द्वारा प्रकाश व्यवस्था हेतु सभी 80 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर सुशीला कंवर ने बताया कि नगर निगम द्वारा हाल ही में खरीद की गई 3000 स्ट्रीट लाइट में से 2125 स्ट्रीट लाइट वार्डों में लगाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि मरीजों तथा मेडिकल स्टूडेंट्स की सुरक्षादृष्टि से 100 लाइट्स पीबीएम् हॉस्पिटल को सुपुर्द की गयी हैं। शेष लाइट्स निगम भंडार में आगामी आवश्यकताओं हेतु रिज़र्व रखी गयी है। महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों तथा हाईवे पर क्षतिग्रस्त पोल बदलने तथा बंद लाइटों के स्थान पर नवीन लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। निगम क्षेत्र में कुल 70 क्षतिग्रस्त पोल बदले जायेंगे तथा 39 बंद लाइटों के स्थान पर नई लाइट लगाई जायेगी।

एप के माध्यम से होगा स्‍ट्रीट लाइटस का संधारण

उन्‍होंने बताचया कि सभी स्ट्रीट लाइट्स के रिकॉर्ड का संधारण नगर निगम द्वारा बनाई गयी एप के माध्यम से किया जा रहा है। महापौर मुशीला कंवर ने बताया कि 4-6 टीमों के माध्यम से शेष सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य दिवाली से पहले पूर्ण किया जायेगा। निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया की निगम लगातार दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए कार्य कर रहा है।