Samachar Seva

Mission Patrkarita

रास्‍ता रोककर थाप मुक्‍कों से पीटा

Stopping the way and beaten with punches FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा) रास्‍ता रोककर थाप मुक्‍कों से पीटा, नयाशहर थाना पुलिस ने चौखूंटी फाटक पुलिया के पास एक युवक को सरे राह थाप मुक्‍कों से पीटने व उसे चोट पहुंचाने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में प्रताप बस्‍ती निवासी 21 साल के गोपाल नायक पुत्र ईसर राम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार की रात 9 बजे एकराय होकर थाप-मुक्‍कों से उसकी पिटाई की। इस मारपीट में उसको चोट लगी।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में क्षेत्र निवासी सागर उर्फ दूलिया, कार्तिक, समीर उर्फ आंटिया, शाहनवाज तेली, गोली खान, रोमिया व ताराचंद आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच हैड कांस्‍टेबल राजेश कुमार को सौंपी गई है।