Samachar Seva

Mission Patrkarita

एक करोड़ रुपये की चोरी की सोलर प्‍लेटे जप्‍त, दो गिरफ्तार

Stolen solar plates worth Rs 1 crore seized, two arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) एक करोड़ रुपये की चोरी की सोलर प्‍लेटे जप्‍त, दो गिरफ्तार, मुक्‍ताप्रसाद थाना पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की चोरी की सोलर प्‍लेट जप्‍त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों में हाइड्रो मशीन चालक बीकानेर में आदर्श कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय तुषार रुपेला पुत्र गिरधारीलाल पंजाबी तथा बीकानेर में कमला कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय अब्‍दुल कादिर पुत्र अब्‍दुल गफार शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूगल रोड पर अन्‍नपूर्णा आईटीआई कॉलेज के पास कुछ लोग एक कंटेनर वाहन में दो हाइड्रो मशीन से चोरी की सोलर प्‍लेटे उतार रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि मौके पर पुलिस के पहुंचने पर कंटेनर चालक झाडि़यों की ओर भाग गया। पुलिस ने मौके से 20 बॉक्‍स पैक जिनमें सोलर प्‍लेट मय कंटेनर, हाइड्रो मशीन जप्‍त की।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश कुमार, एएसआई सुरेन्‍द्र कुमार, हैड कांस्‍टेबल राहिताश भारी, कांस्‍टेबल रवीन्‍द्र, छगनलाल, मनोज व कैलाश शामिल रहे।