Loading Now

updates

बीकानेर में अब तक लगाए जा चुके हैं 38 लाख 33 हजार 92 पौधे  

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर जिले में अब तक 38 लाख 33 हजार 92 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें 31 लाख 43 हजार 600 पौधों का जियो टैग किया जा चुका है।  हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कुल 66 लाख 54 हजार 465 पौधे लगाने का टारगेट है।  यह जानकारी गुरुवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दी गई।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि कुछ विभागों ने जितना पौधरोपण किया है उसके मुकाबले जियो टैग बहुत कम किया है। सोमवार तक सभी पौधारोपण का जियोटैग नहीं करने वालों को चार्जशीट दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीविका ने पौधारोपण का मात्र 1.07 फीसदी, कृषि विपणन ने 1.26 फीसदी, इंदिरा गांधी नगर परियोजना ने 2.45 फीसदी, सहकारिता ने 7.68 फीसदी, परिवहन ने 7.81 फीसदी, शिक्षा ने 8.11 फीसदी और महिला एवं बाल विकास विभाग ने 12.19 फीसदी पौधों का जियो टैग किया है।

दूसरी ओर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, नगर निगम बीकानेर, स्थानीय निकाय, पुलिस, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सेंट्रल जेल ने टार्गेट से भी ज्यादा पौधे रोप दिये हैं। बैठक में बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed