Loading Now

updates

बीकानेर सेंट्रल जेल में सोते हुए कैदी का हुआ मर्डर, आरोपी कैदी गिरफ्तार

Sleeping prisoner murdered in Bikaner Central Jail, accused prisoner arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर सेंट्रल जेल में सोते हुए कैदी का हुआ मर्डर, आरोपी कैदी गिरफ्तार, बीकानेर की सेंट्रल जेल में मंगलवार की आधीरात को एक कैदी मोहम्‍मद साजिद हुसैन का सोते हुए अवस्‍था में दूसरे कैदी बुधराम नायक ने मर्डर कर दिया।

दोनों कैदी हनुमानगढ़ जिले के निवासी हैं। बीकानेर सेंट्रल जेल में रहने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर के तनातनी हो रखी थी। आरोपी 302 के एक मामले का सजायाफता कैदी बुधराम नायक पुत्र भिंयाराम ने मंगलवार देर रात अपनी बैरक में सो चुके कैदी मारपीट के एक मामले में अंडर ट्रायल कैदी मोहम्मद साजिद हुसैन पुत्र जावेद खान को ईंट से बारम्‍बार हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

* बीछवाल थाना प्रभारी महेन्‍द्र दत्‍त ने जांच पड़ताल शुरू की 

वारदात की जानकारी जेल प्रशासन को होते ही घायल कैदी को स्‍थानीय पीबीएम ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने कैदी साजिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटे बीछवाल थाना प्रभारी महेन्‍द्र दत्‍तर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक मोहम्मद साजिद हुसैन मारपीट के मामले में अंडर ट्रायल कैदी था और आरोपी बुधराम हत्‍या के एक मामले में सजायाफता कैदी है।

Sleeping-prisoner-murdered-in-Bikaner-Central-Jail-accused-prisoner-arrested1-300x221 बीकानेर सेंट्रल जेल में सोते हुए कैदी का हुआ मर्डर, आरोपी कैदी गिरफ्तार

उन्‍होंने बताया कि आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कैदी को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार आमतौर पर बैरक के अंदर और बाहर ऐसी कोई चीज नहीं रखी जाती, जिससे एक-दूसरे पर हमला कर सकें लेकिन बुधराम ने ईंट से मोहम्मद साजिद पर हमला कर दिया।

Share this content:

You May Have Missed