Samachar Seva

Mission Patrkarita

सोलह साल के लघुकथाकार अरमान नदीम की किताब ‘सुकून’ का विमोचन

Sixteen-year-old short story writer Armaan Nadeem's book 'Sukoon' released

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सोलह साल के लघुकथाकार अरमान नदीम की किताब ‘सुकून’ का विमोचन, सोलह साल के अरमान नदीम की पहली लघुकथा संग्रह ‘सुकून’ का विमोचन मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलक्‍टर नमित मेहता ने किया।

मुक्ति संस्‍था की ओर से आयोजित समारोह में कलक्‍टर मेहता ने प्रत्येक लघुकथा पर स्कैच बनाने वाले युवा चित्रकार इमरोज़ नदीम की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुस्तक ‘सुकून’ का प्रकाशन सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी बीकानेर द्वारा किया गया है एवं वितरक वत्सल प्रकाशन बीकानेर है।

कार्यक्रम में कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी, साहित्यकार नदीम अहमद नदीम, संस्था उपाध्यक्ष कथाकार संजय जनागल ने भी विचार रखे।