Samachar Seva

Mission Patrkarita

रविन्द्र रंगमंच पर धूम मचायेगी राणा चटर्जी-संगीता मेलेकर की सिंगर जोड़ी

Singer duo Rana Chatterjee-Sangeeta Melkar to make a splash at Ravindra Theatre

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रविन्द्र रंगमंच पर धूम मचायेगी राणा चटर्जी-संगीता मेलेकर की सिंगर जोड़ी, बीकानेर के रविन्‍द्र रंगमंच पर आगामी 28 मई को बॉलीवुड सिटी मुम्बई की सुपरहिट स्टेज सिंगर जोड़ी  राणा चटर्जी तथा संगीता मेलेकर का लाइव शो आयोजित होगा।

राणा चटर्जी तथा संगीता मेलेकर अपने म्यूजिशियनों की टीम के साथ पहली बार लाइव शो करने बीकानेर आ रहे हैं।

मुम्बई के ये नामी गायक कलाकार अपनी सुरों की भारी बारिश से बीकानेर के लोगों को सराबोर करेंगे।

बीकानेर की इस समय तपन भरी गर्मी को गीत-संगीत के माध्यम से स्वरों की वर्षा कराने की “निदाघोषोत्सव” संकल्पना अप्रतिम इवेंट्स एवं जनता सेवा समिति तथा मुनीन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री ने की है।

ये संस्‍थाये शनिवार 28 मई को रविन्द्र रंगमंच पर अपना दसवां म्यूजिकल नाईट शो का आयोजन कर रहे हैं। टीवी सीरियल ऐक्ट्रेस वर्षा घागट कार्यक्रम का संचालन करेंगी।

यह आयोजन समाजसेवी रामदेव अग्रवाल के सानिंध्य में होगा।

शो कोओर्डीनेटर नरेन्द्र खत्री, राजाराम स्वर्णकार, अरुण अग्रवाल, हैप्पीसिंह, राजेन्द्र चतुर्वेदी, निशांत गौड़, अशोक तंवर आयोजन की सफलता के लिये अभी से जुट गए हैं।