19 नवंबर को करेंगी नामांकन दाखिल
बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंदिरों से होती हुई मतदाताओं तक पहुंची सिद्धि कुमारी, बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धि कुमारी ने बुधवार को स्थानीय मंदिरों में दर्शन करने के बाद मतदाताओं से जनसंपर्क शुरू किया।
बीकानेर ईस्ट की विधायक सिद्धि कुमारी ने सबसे पहले जूनागढ़ स्थित गढ गणेश मंदिर में दर्शन किए।
इसके बाद वें नागणेची माता मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर, देशनोक करणीमाता मंदिर, भाँडाशाह जैन मंदिर, जगराम जी की समाधि सहित अनेक मंदिरों में पहुंची और वहां पूजा अर्चना की। बाद में विधायक सिद्धि कुमारी ने विधिवत चुनाव प्रचार की शुरुवात की।
मंदिरों के दर्शन बाद सिद्धि कुमारी ने गंगाशहर चोरडिया चौक में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान आमजन ने जगह जगह बाईसा का स्वागत किया व माताओं, बहनों, बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया व भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
सिद्धि कुमारी ने कहा बीकानेर की जनता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया मुझ पर विश्वास जताया एक बार फिर विकास के मुद्दों के साथ आप सब के बीच मे हु आप सभी के सहयोग से हम भाजपा की सरकार बनाएंगे।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी 19 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगी। विधायक के साथ बुधवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चोपड़ा,
महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष किशन मोदी, जिला मंत्री रामकुमार व्यास,आंनद जोशी, प्रवक्ता मनीष सोनी, कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा,मंडल अध्यक्ष, विजय सिंह पड़िहार, अरुण जैन, गणेश जाजड़ा, आंनद व्यास,
मोर्चा अध्यक्ष अशद राजा भाटी, मधुरिमा सिंह,श्याम सिंह हांडला,कर्नल हेमसिंह, ओम राजपुरोहित, पार्षद, उम्मेद सिंह, जमनलाल गजरा, सुमन जैन, संगीत शेखवात, प्रमिला गौतम, मंजुलता रावत, विजयलक्ष्मी, शशि नय्यर,
पवन शर्मा, हरिसिंह, देवरूप भोजस, विनोद जोशी, अनूप गहलोत,अर्जुन सिंह,नरसिंह सेवग, दीपक गहलोत, मनोज गहलोत, स्वरूपसिंह राठौड़, जितेंद्र राजवी, श्रवण सिंह सांखला, महेश शुक्ला, सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेरा रोम रोम है क्षेत्र का कर्जदार – पूनम

कोलायत से भाजपा प्रत्याशी पूनमकंवर भाटी ने किया नामांकन दाखिल
स्व. महेंद्रसिंह भाटी अमर रहे के नारों से गुंजायमान हुआ कोलायत
बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूनम कंवर भाटी ने बुधवार को समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी सहित नोखा के भाजपा नेता बिहारीलाल बिश्नोई, कोलायत के प्रधान जयवीर सिंह भाटी, बीकानेर पंचायत समिति की प्रधानराधा देवी सियाग, युवा भाजपा नेता अंशुमानसिंह भाटी,
हुकमाराम बिश्नोई, जीवनराम बिश्नोई, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, बीकानेर युआईटी चेयरमैन महावीर रांका, बीकमपुर राव साहब, भलूरी सरपंच महेंद्रसिंह भाटी, देशनोक की पूर्व चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने कहा, मुझे जो स्नेह और प्यार श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया उसके लिए में जीवन भर के लिए कर्जदार रहूंगी।
क्षेत्र के विकास की चिंता और कोशिश की और जितना भी बन सका पूर्व विधायक देवीसिंहजी भाटी किया और जो भी बन पड़ेगा वो सब करने के लिए मैं संकल्पित रहूंगी।
सभा में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा, में कोलायत के हर परिवार का सदस्य हूं और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान ,दुःख तकलीफ को समझता हूँ।
भाटी बोले, पूनम कंवर का विधायक बनने के बाद भी पूरा प्रयास रहेगा कि वह कार्यकर्ता, समाज और विधायक के बीच की दूरी को खत्म करने की कोशिश करेंगी।
भाटी ने लोगों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा, मेरी कमियां मुझे बतायें, उनको सुधारना मुझे हैं।
पूनम कंवर एक सेवक बनना चाहती है ये ही इनका सपना है। भाटी ने भाजपा सरकार के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि हर घर परिवार की
चिंता सरकार ने की, हर जरूरत मन्द के लिए सरकार ने योजना बना कर लोंगो के आंसू पोंछने का काम किया और आप और
हम का गर्व है कि में उस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है।
पं. नेहरू औद्योगिक क्रांति के युगपुरुष – खोखर

जयंती पर प्रतिमा स्थल पर हुआ स्मरण सभा का आयोजन
बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस बीकानेर ने आज जवाहरपार्क डूडी पेट्रोल पंप के पास नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा का आयोजन किया।
स्मरण सभा की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर ने की। खोखर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आज़ाद भारत मे कृषि और ओद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में सदैव याद किये जाते रहेगें।
उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह साँखला ने कहा पंडित नेहरू सभी वर्गों के साथ मित्रवृत व्यवहार करते थे। ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, आनंद सिंह सोढा ने पंडित नेहरू को हरित क्रांति का जनक बताया।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू ने देश में नई क्रांति का सूत्रपात किया। सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी विजय कुमार व्यास, महासचिव ललित तेजस्वी, सचिव राजेश आचार्य, पाबूराम नायक, सोहन चौधरी,
मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा, हाजी खा, अहमद अली भाटी, पार्षद मोह्माद समीउल्लाह, ओबीसी प्रदेश महासचिव शिवजी स्वामी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जादुसँगत, यूथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा,
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, मोइनुदीन कोहरी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर, शर्मिला पंचारिया संतोष परिहार,लक्ष्मी देवी तंवर, आशा देवी स्वामी, मुमताज़ शेख, पिंकी सेन, मंजू देवी गोस्वामी, पार्वती गोसाई,
अनारदिन गौरी, मुनीर अहमद, बलराम नायक सुनील गेदर, मूलचंद गहलोत, डॉ मिर्जा हैदर बेग ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
इस अवसर पर रोहित पंडित, रिजवान खान, लियाकत अली, अब्दुल गफ्फार,धनसुख आचार्य, सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन मौजूद थे।
साइकिल रैली’ निकाल दिया शत–प्रतिशत मतदान का संदेश



