Samachar Seva

Mission Patrkarita

बारह गुवाड़ में श्रीराम किशन ज्वैलर्स शोरूम का हुआ शुभारंभ

Shriram Kishan Jewelers Showroom inaugurated in Barah Guwad

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बारह गुवाड़ में श्रीराम किशन ज्वैलर्स शोरूम का हुआ शुभारंभ, बारह गुवाड़ में गुरुवार को श्रीराम किशन ज्वैलर्स शोम रूम का शुभारंभ हुआ। शोरूम को उद्घाटन अतिथि चन्द्रकला मत्तड़ व गिरीराज मत्तड़ ने किया।

श्रीमती चंद्रकला मत्तड ने शोम रूम के मालिक विशाल मत्तड को बधाई देते हुए कहा कि इस शोरूम के खुल जाने से ग्राहकों को आसानी से एक ही स्थान पर सोने व चांदी के आकर्षक आभूषण मिल जायेंगे।

उन्होंने सुझाव दिया कि इस शोरूम में सभी जैवलरी पर फ्री इश्योरेंस की सुविधा सुलभ करवानी चाहिए है। एमडी हर्ष ने कहा कि स्वरोजगार की दिशा में यह शोरूम शहर के अंदरूनी भाग में खुलने से स्थानीय युवा स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर दुर्गा मत्तड़, मनीषा व नवनीत व्यास, नारायण मत्तड़, राम कुमार, अखेचंद व देवांश मत्तड़ उपस्थित थे।