Samachar Seva

Mission Patrkarita

तीन वेब पोर्टल्स को कारण बताओ नोटिस जारी

Show cause notice issued to three web portals

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) तीन वेब पोर्टल्स को कारण बताओ नोटिस जारी, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापन बिना पूर्व अनुमति के प्रसारित पाए जाने पर जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा तीन न्यूज़ पोर्टल  बेवसाइट को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि थार पोस्ट न्यूज़, मरू संग्राम पोर्टल तथा समाचार संगम ई न्यूज़ पेपर द्वारा  राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापन प्रसारण से पूर्व जिला स्तरीय एमसीएमसी को विज्ञापन अधिप्रमाणन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि‌ यदि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पूर्व प्रमाणन के बिना  कोई विज्ञापन जारी पाया जाता है तो संबंधित न्यूज पोर्टल या सोशल मीडिया वेबसाइट पर निर्वाचन विभाग के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।