NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मी धर्मेंद्र सांखला को कारण बताओ नोटिस जारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्बलू के पब्लिक हेल्थ सुपरवाइजर धर्मेंद्र सांखला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कार्मिक सांखला बिना अनुमति के 22 अक्टूबर से स्वास्थ्य केन्द्र से अनुपस्थित चल रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सांखला को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डॉ. मोहम्मद पंवार ने शुक्रवार को बम्बलू एवं नौरंगदेसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। बम्बलू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नौरंगदेसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, दवाइयों की उपलब्धता, दवा वितरण एवं स्वच्छता की व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने मरीजों से भी फीडबैक लिया।

Show cause notice issued to absent health worker Dharmendra Sankhla
















