Loading Now

updates

डुप्लेक्‍स कॉलोनी में शीतल जलमंदिर का  शुभारंभ

Sheetal Jal Mandir inaugurated in Duplex Colony

बीकानेर, (समाचारसेवा)। डुप्लेक्‍स कॉलोनी में शीतल जलमंदिर का  शुभारंभ, शास्त्री नगर स्थित डुप्लेक्‍स कॉलोनी के हनुमान मंदिर पार्क में वाटर कूलर सहित शीतल जलमंदिर का  शुभारंभ गुरुवार को किया गया।

जल मंदिर का निर्माण श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की प्रेरणा से किया गया है। शुभारंभ समारोह में श्रीमती संतोष गोयल, पंडित आशाराम ओझा, अरुणकृष्ण व्यास, सचिन गुप्ता, रविकिरण गुप्ता, छाया गुप्ता आदि शामिल रहे।

समारोह में वक्‍ताओं ने कहा कि कि डुप्लेक्‍स कॉलोनी चिकित्सक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों एवं दूरदराज से रोगों की जांच कराने के लिए आने वालों की बहुतायत रहती है।

गर्मी के दिनों में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी  शीतल जल के अभाव की होती है। जलमंदिर के निर्माण से उन्हें पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Share this content:

You May Have Missed